*सूटकेस में मिली लड़की की लाश, शरीर पर चोट के निशान, बेरहमी से की गई है हत्या*
*मथुरा।*
देशभर को हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा हत्याकांड (shraddha murder case) के बाद अब उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway in Mathura) के समीप एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती के शव को लाल कलर के बैग में एक पॉलिथीन में बंद कर यहां फेंक दिया गया। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश (dead body of girl in suitcase) मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, उसके सीने में गोली मारी गई थी। शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का प्रयास किया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटेकस में युवती की लाश को देखा तो सन्न रह गई। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष और कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। साथ ही लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा गया है। पुलिस को लड़की के सीने में गोली के निशान मिले हैं। देखकर लगता है कि काफी करीब से गोली मारी गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम (forensic team) भी पहुंच गई है। ताकि कातिल के सुराग जुटाए जा सके।